CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

Date:

नई दिल्ली। CBSE  12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ी के बाद  केंद्र सरकार ने चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा-CBSE के चेयरमैन और सचिव को ट्रांसफर करके मोदी सरकार ने लाखों बच्चों और उनके पैरेंट्स के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। मोदी जी ने चुनौती दी है- शिक्षा मंत्री नहीं बदला जाएगा, जो करना है कर लो।

क्या यह सजा है या बचाव- केजरीवाल

एक दूसरे पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या? सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव का तबादला? बस? क्या इतने बड़े घोटाले पर सरकार की यही प्रतिक्रिया है? क्या यह सजा है या बचाव?

आतिशी ने कहा-शिक्षा मत्री कब बर्खास्त होंगे

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि तो क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कोई सजा नहीं मिली, जबकि कुछ नौकरशाहों का तबादला कर दिया गया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे?

सिसोदिया ने भी साधा केंद्र पर निशाना

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या शिक्षा मंत्री की कोई ज़िम्मेदारी जवाबदेही नहीं बनती? प्रधानमंत्री की कोई जवाबदेही नहीं बनती?  22 लाख बच्चों के भविष्य को बेचने का घोटाला हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात

कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुकी कॉकरोच जनता पार्टी में अब कई नेता और एक्टिविस्ट शामिल होने की बात कह रहे हैं। लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों को लेकर प्रमुखता से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।