CBSE गड़बड़ी पर मोदी सरकार का एक्शन, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला

Date:

नई दिल्ली। CBSE परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर मोदी सरकार ने अब सख्त एक्शन लिया है।  CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। सीबीएसई की ‘ऑन- स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली में बड़े पैमाने पर हुईं कथित अनियमितताओं के बाद ये कदम उठाया गया है।

जांच कमेटी का भी गठन

CBSE की ओर से ऑन-स्क्रीन मार्किंग की प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच के लिए एक इंक्वायरी कमेटी का भी गठन किया गया है। यह कमेटी पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। इस समिति की कमान कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन (CBC) की अध्यक्ष एस. राधा चौहान को सौंपी गई है। समिति को कामकाज में मदद देने की जिम्मेदारी भी कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन को ही सौंपी गई है। इस समिति को अपनी जांच पूरी करके एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

स्टूडेंट और पैरेंट्स ने लगाए थे आरोप

छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि डिजिटल तरीके से कॉपियां जांचने के बाद जब रिजल्ट आया तो नंबरों के दोबारा मिलान (री-इवैल्युएशन) की प्रक्रिया में उन्हें सही और साफ जानकारी नहीं मिली। कुछ छात्रों का कहना है कि उन्होंने जितना अच्छा लिखा था, उन्हें उससे बहुत कम नंबर मिले, जबकि कुछ का तो यह भी दावा है कि उनके रिजल्ट में जो कॉपी जांची गई, वह उनकी थी ही नहीं।  इसके अलावा कॉपियों के खराब स्कैन होने, कंप्यूटर पर जांच के दौरान तकनीकी खराबी आने, नंबर चढ़ाने में गलती होने और डिजिटल तरीके में कमियां ढूंढना मुश्किल होने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

CBSE  12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ी के बाद  केंद्र सरकार ने चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।