नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुकी कॉकरोच जनता पार्टी में अब कई नेता और एक्टिविस्ट शामिल होने की बात कह रहे हैं। लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों को लेकर प्रमुखता से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है।
सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? अगर अगर 5 जून तक हालात नहीं सुधरते, तो मैं 6 जून को दिल्ली में CJP सदस्यों के साथ शामिल हो जाऊंगा। अगर हालात इतने बिगड़ जाएं, तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों युवाओं की जिंदगी पर पड़ने वाले असर की तो बात ही छोड़िए, बल्कि इससे तो भारत का भविष्य ही दांव पर लग गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जारी की चेतावनी
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, कुछ ही दिनों में लाखों लोग जुड़े
- सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल अधीक्षक से मांगा जवाब
- सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 6 अक्टूबर को,
आखिर क्या कह रहे हैं वांगचुक
सोनम वांगचुक वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि उन्होंने शिक्षा में काफी काम किया है। वांगचुक ने एक पिछले पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि मैंने कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों से अपील की थी कि वो साबित करे कि वो युवाओं की अभिव्यक्ति हैं। न कि विदेशी ताकतों की साजिश। आप लोगों ने कमेंट्स में इसके बारे में लिखा है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
वांगचुक ने कॉकरोच पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके से बात की है। दिपके ने एक डाटा शेयर किया है। उनसे बात करके लगा कि उनकी कोई मंशा नहीं है. वह एक कुर्बानी कर रहे हैं, देश को सुधारने के लिए। 6 जून को दिल्ली में लोगों से अपील की है कि वो शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करें। वांगचुक ने कहा कि शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग बड़ा मुद्दा हो सकता है, लेकिन शिक्षा को लेकर चल रही अनियिमिताएं सबसे जरूरी मुद्दा है।


