अगर कम करना चाहते हैं चर्बी, रात में सोने से पहले पी लें यह डिटॉक्स ड्रिंक

Date:

इंदौर। समय रहते खानपान का ख्याल ना रखा जाए तो वजन में इजाफा होने लगता है। आजकल की बदलती जीवनशैली और नएनए ट्रेंड्स का असर खानपान को भी खूब प्रभावित करने लगा है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और बाहर निकलते पेट को कम करना चाहते हैं तो यह डिटॉक्स ड्रिंक पी सकते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको पुदीने के पत्ते, सौंफ के दाने और अदरक की जरूरत होगी। एक चम्मच सौंफ के दानों में एक छोटा टुकड़ा अदरक का डालें और साथ में कूट लें। अब एक कप सादा पानी को आंच पर चढ़ाकर अदरक और सौंफ के पेस्ट को इसमें डालकर पकाएं। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो आंच बंद करके इसमें पुदीने के पत्ते मिला लें। ऊपर से हल्का नमक मिलाकर इस पानी को प्लेट से ढक दें। तैयार है डिटॉक्स ड्रिंक। इस डिटॉक्स ड्रिंक को कप में छानें और पिएं।

👉 यह भी पढ़ें:

इसे भी आजमाएं

ऐसी ही एक डिटॉक्स ड्रिंक शहद और दालचीनी को मिलाकर बनाई जा सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर या फिर एक छोटी दालचीनी की डंडी डालकर पका लें। इसे कप में छानें और एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं और पिएं। नींबू और अदरक की डिटॉक्स ड्रिंक भी बनाकर पी जा सकती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक डालकर पकाएं और इसे छानकर आधा नींबू का रस निचोड़कर पिएं। आप चाहे तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसके अलावा खीरे और पुदीना से डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिया जा सकता है। आधा खीरा लेकर काट लें। आधे नींबू का टुकड़ा लें और कुछ पुदीने के पत्ते काटकर एक गिलास पानी में मिलाकर एक घंटा रखें और फिर पिएं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा-  स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।