नई दिल्ली। भारत में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है, जिससे चिन्ता बढ़ गई है। भारत में अब एक्टिव केस की संख्या 1009 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में देश भर से 752 नए मामले सामने आए हैं। चिन्ता की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में सात लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। मरने वालों में महाराष्ट्र के चार, केरल के दो और कर्नाटक का एक मरीज शामिल है।
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के अनुसार कोरोना से संक्रमित सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं। इनमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है। बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को आए ताजा आंकड़े में केसे बढ़ गए हैं। कोरोना पूरे देश में फैलता जा रहा है। केरल में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र सक्रिय मामले 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69 , कर्नाटक में 47 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला सामने आया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान


