मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में आए भूकंप ने लोगों का ध्यान एक बार फिर बढ़ती भूकंपीय गतिविधियों की ओर खींच दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप सुबह 7:43 बजे आया और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में 14.027 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 93.132 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसे वैज्ञानिक उथली श्रेणी (Shallow Earthquake) का भूकंप मानते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Italy Earthquake Alert: आधी रात को कांपा इटली, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत! क्या बढ़ रहा है बड़ा भूवैज्ञानिक खतरा?
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि इसी साल 11 फरवरी 2026 को भी बंगाल की खाड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय भी भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। लगातार दर्ज हो रही भूकंपीय गतिविधियों ने विशेषज्ञों का ध्यान इस क्षेत्र की भूगर्भीय हलचलों की ओर आकर्षित किया है।
फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री क्षेत्रों में आने वाले ऐसे भूकंपों की लगातार निगरानी बेहद जरूरी है, क्योंकि कभी-कभी ये बड़े भूगर्भीय परिवर्तनों के संकेत भी हो सकते हैं।


