CBSE Board Result 2026 के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के Verification, Answer Sheet Copy और Re-evaluation के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है।
सीबीएसई मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंकों का सही मूल्यांकन नहीं हुआ है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं– जाना है तो जाएं, तृणमूल फिर खड़ी होगी
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या पर बड़ा खुलासा: सीबीआई जांच शुरू, आरोपी के नेताओं और माफिया से संबंध आने से मचा हड़कंप
- मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा वार: स्कूलों और मंदिरों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
आवेदन करने के लिए छात्रों को सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद छात्र अपने अनुरोध की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकेंगे।
गौरतलब है कि यह पोर्टल 2 जून से 6 जून 2026 तक खुला रहेगा। इससे पहले यह प्रक्रिया 1 जून से शुरू होनी थी, लेकिन कई छात्रों ने शिकायत की थी कि सीबीएसई का पोर्टल तकनीकी समस्याओं के कारण काम नहीं कर रहा था।
अब सवाल यह है कि क्या पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया वास्तव में उन छात्रों को न्याय दिला पाएगी जो अपने अंकों को लेकर असंतुष्ट हैं, या फिर यह सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया बनकर रह जाएगी?
आपका क्या मानना है? क्या CBSE को कॉपियों की जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना चाहिए? क्या आपने भी Re-evaluation के लिए आवेदन किया है या करने की सोच रहे हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।


