सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या

Date:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में हुए एक समारोह में चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने इन सभी जजों को पद की शपथ दिलाई।

नए जजों के शपथ के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। यह अब तक की अधिकतम। कुछ समय पहले तक सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस समेत जजों की संख्या अधिकतम 34 ही हो सकती थी। हाल ही में सरकार ने स्वीकृत पदों की संख्या को बढ़ाकर 38 कर दिया है।

इन जजों ने ली शपथ

-जस्टिस शील नागू, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

-जस्टिस श्री चंद्रशेखर, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

-जस्टिस संजीव सचदेव, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

-जस्टिस अरुण पल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

-वेंकिटा सुब्रमणि मोहना, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील

अब दो महिला जज हो गईं

अभी तक सुप्रीम कोर्ट में जितने जज काम कर रहे थे उनमें से सिर्फ एक ही महिला जज जस्टिस बी वी नागरत्ना है। जस्टिस मोहना की नियुक्ति के बाद यह संख्या 2 हो जाएगी। जस्टिस मोहना वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली वह दूसरी महिला हैं। उनसे पहले जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

सरकार ने बढ़ाई थी जजों की संख्या

पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे।

जून में दो न्यायाधीश होंगे सेवानिवृत्त

सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा न्यायाधीश पंकज मिथल और जे के माहेश्वरी क्रमशः 16 जून और 28 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या जल्द ही फिर घट सकती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

CBSE  12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ी के बाद  केंद्र सरकार ने चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।