लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदल गया है। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है। सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया।
कुशीनगर में सीएम योगी ने कहा कि आप की जो मांग होती है, फालिल नगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं। फाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं। इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा। सीएम योगी ने कहा कि अब यह फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा बल्कि पावागढ़ के रूप में हम इसे मान्यता देने जा रहें हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सपा नेता आजम खान को दो साल की सजा
- बंगाल में बोले यूपी के सीएम योगी-4 मई के बाद सड़कों पर पंचर बनाएंगे टीएमसी के गुंडे
- महिला आरक्षण बिल पर सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-संसद में विपक्ष का रवैया द्रौपदी के चीर हरण जैसा था
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर बरसे यूपी के सीएम योगी, कहा- चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की शुरू होगी सफाई
सपा के जंगलराज का किया जिक्र
कुशीनगर को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था। जंगल पार्टी का यहां आतंक था, महली माफियाओं का बोल बाला था। किसानों की भी बुरी स्थिति थी। क्या कोई ये सोचता भी था कि गरीब को फ्री में राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस फाजिलनगर विधानसभा में मुझे कई बार आना पड़ा था, कसया विधानसभा में भी आता था, जब भूख से मुसहरों की मौत होती थी।
मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए
सीएम योगी ने कहा कि आज से 9 साल पहले कुशीनगर की यही सच्चाई थी। यह पिछली सरकारों के पाप के कृत्य थे कि गरीब भूख से मर रहा,नौजवान बेरोजगार घूम रहा, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान थी। राज्य के अंदर कोई सुविधा नहीं थी और बाहर पहचान का संकट था। त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया। मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी लाता था।
पहले विकास के नाम पर कोई नहीं सोचता था
सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में जब कोई नौकरी निकलती है और सेलेक्शन होता है तो हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्तिपत्र पाने आते हैं। मैं हर नियुक्तिपत्र अपने हाथ से देता हूं और पूरी सूची मंगाता हूं, देखता हूं कि कुशीनगर का भी कोई नौजवान आया है कि नहीं। सरकार का विकास का विजन होता है। विकास तब संभव हो पाया, जब आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुन। उन्होंने कहा कि 2022 के पहले विकास के बारे में कोई नहीं सोचता था।


