देशभर में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश का कहर, कहीं लू से तपेगा आसमान

Date:

मई के महीने में आमतौर पर पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच इस बार देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड समेत 12 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में 13 मई तक लू चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले छह से सात दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के बीच तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। 11 से 13 मई के बीच फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

बिहार में भी 8 से 11 मई के बीच मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

झारखंड में 11 और 12 मई को तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और दुमका में मौसम अचानक बदल सकता है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

राजस्थान में मौसम दो रंग दिखाएगा। पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में लू लोगों को झुलसाएगी। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।