अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी किए जाने के दावे के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। ईरान के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को कड़े संदेश भेजे हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अपने एक्स संदेश में एक अरबी कहावत के जरिए अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने लिखा,
“अगर तुम शेर के बाहर निकले हुए दांत देखो, तो यह मत समझो कि शेर मुस्कुरा रहा है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Donald Trump Warning: 60 दिन बाद Hormuz Strait पर लगेगा टोल? ट्रंप की धमकी से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, क्या फिर भड़क सकता है Middle East Crisis?
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
वहीं, ईरानी सांसद और राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने भी सख़्त लहजे में कहा कि बार-बार एक जैसी गलती करने पर जवाब और भी कठोर मिलेगा। उन्होंने अमेरिका से ईरान के नए समुद्री नियमों का सम्मान करने की बात कही।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने पहले अमेरिकी जहाजों पर हमला किया। उनके अनुसार, होर्मुज क्षेत्र से गुजर रहे तीन अमेरिकी विध्वंसक पोत सुरक्षित निकल गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान की कई छोटी नौकाएं तबाह कर दी गईं और दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
दूसरी ओर, ईरान की सेना ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। ताजा घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में बड़े टकराव की आशंका तेज हो गई है



