नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर रोक आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को खेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं में दोनों देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
खेल मंत्रालय ने कहा कि खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, तकनीकी स्टाफ और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों के पदाधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, ताकि भारत को एक पसंदीदा खेल स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके। सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ), भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को जारी सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिताओं के संदर्भ में भारतीय टीमें पाकिस्तान नहीं जाएंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति दी जाएगी। सर्कुलर में आगे कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं के मामले में निर्णय अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के नियमों और भारतीय खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
पहलगाम हमले के बाद से बिगड़े हालात
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद से हालात बिगड़े हैं। क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में मुकाबले हुए लेकिन हैंडशेक नहीं हुआ। अब भारत सरकार ने दोनों टीमों के मुकाबलों के लिए प्लान साफ कर दिया है।
आने वाले समय में कई प्रतियोगिताएं
बताया जाता है कि महीनों में भारतीय और पाकिस्तानी एथलीटों का कई बार आमना-सामना होने की संभावना है। जुलाई-अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में और सितंबर-अक्टूबर में एशियाई खेलों में। भारत और पाकिस्तान अगले कुछ महीनों में हॉकी टूर्नामेंटों में भी कम से कम तीन बार एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं। 23 और 26 जून को लंदन में FIH प्रो लीग में और फिर 19 अगस्त को एम्स्टर्डम में विश्व कप में। इसके अलावा अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें टक्कर देंगी।



