मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 940 अंकों की बढ़त के साथ 77,958 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 298 अंकों की बढ़त के साथ 24,330 के करीब पहुंच गया।
बाजार में तेजी के कारण
आज के कारोबार में ग्लोबल संकेतों का असर दिखाई दिया। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की। आज केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों इंडेक्स करीब 2% तक चढ़े, जो बाजार में मजबूत निवेशक भरोसे का संकेत है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निफ्टी में 150 अंक की गिरावट
- सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन खुलते ही हरे से लाल निशान में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी
आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा योगदान रहा। निजी बैंक और PSU बैंक इंडेक्स में 2-3% तक की तेजी देखने को मिली। सरकार द्वारा व्यवसायों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम को मंजूरी मिलने से बैंकिंग सेक्टर को सपोर्ट मिला। ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर भी 1-2% तक चढ़े। इसके विपरित एफएमसीजी और पावर सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी थोड़ी सीमित रही।
इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
निफ्टी में इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट देखी गई।
कई शेयरों में जमकर खरीदारी
बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी इंडिगो, ट्रेन्ट, एशियन पेंट्स, एसबीआईएन और इटनरल के शेयरों में रही।
निफ्टी ऑटो समेत अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।


