मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 24 जून को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 790.54 अंक उछलकर 76,991.22 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 197.56 अंक की बढ़त के साथ 24,021.65 पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में निवेशकों को करीब दो लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
आज के कारोबार में फाइनेंशियल और आईटी सेक्टर के शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और ट्रेंट जैसे बड़े स्टॉक्स ने सेंसेक्स की तेजी का नेतृत्व किया। सेक्टोरल आधार पर आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयरों ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। हालांकि, इस तेजी के बीच भी मेटल, ऑटो और मीडिया सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना। व्यापक सूचकांकों में मिला-जुला रुझान दिखा, जो बताता है कि निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी गिरावट
सेंसेक्स के ये शेयर रहे फायदे में
सेंसेक्स के तीस शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में इंडिगो, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे। दूसरी तरफ एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, बीईएल और भारती एयरटेल को नुकसान हुआ।
इन शेयरों और सेक्टर्स ने भरा दम
आज की इस मार्केट रैली को आईटी और रियल्टी सेक्टर्स ने लीड किया, जिसमें 2-2 प्रतिशत का तगड़ा उछाल आया। इसके साथ ही प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.8 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंटरग्लोब एविएशन, अडानी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। दूसरी ओर ऑटो, एनर्जी, मेटल और पावर सेक्टर्स पर आज दबाव देखा गया और ये लाल निशान में बंद हुए। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम सबसे आगे रहे।
दुनिया के बाजारों के हाल
अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.2% और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.6% की बढ़त पर रहे, हालांकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.2% गिर गया। एशियाई बाजारों में भी सुस्ती दिखी, जहां एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.2% गिर गया और एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स लगभग स्थिर रहा।



