असम में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी, कहा-इस राज्य को दिल्ली से चलाना चाहती है भाजपा

Date:

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम पहुंचे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा असम को दिल्ली से चलाना चाहती है।

कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलगअलग धर्म, जाति और विचारधाराओं के लोग साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सोच है, हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए। राहुल के अनुसार, यही लड़ाई चल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने अनुच्छेद 244 इसलिए लागू किया क्योंकि हमारा मानना है कि फैसले स्थानीय स्तर पर होने चाहिए। ये फैसले गुवाहाटी या दिल्ली से नहीं, बल्कि यहीं आपके नेता और परिषदें लें। यही हमारे और उनके बीच का फर्क है। आपको लगता है कि फैसलों का सिलसिला गुवाहाटी से शुरू होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपकी जमीन छीनकर अडाणी को अंबानी और पतंजलि को दी गई है। हजारों बीघा जमीन दूसरी बड़ी कंपनियों को भी मिली हैं। आपको यह समझना होगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

यूएस ट्रेड डील का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा किकुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच एक समझौते पर दस्तखत किए। आप सोच रहे होंगे कि मैं यहां इसकी बात क्यों कर रहा हूं। आपको यह समझना होगा कि दबाव कहां से रहा है। उस समझौते में भारत की खेतीकिसानी के रास्ते इस तरह खोले गए हैं, जिसका बुरा असर हमारे किसानों पर पड़ रहा है। आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है। हम बिना पूछे तेल नहीं खरीद सकते। नरेंद्र मोदी ने भारत का डेटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्‌ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है।