कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी और भाजपा के साथ अन्य दल भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में थे और उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी का नामांकन दाखिल कराया। अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के साथ रोड शो में भी हिस्सा लिया। इस दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।
उल्लेखनीय है कि भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी की टक्कर ममता बनर्जी से है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है। शुभेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है। ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं, लेकिन नंदीग्राम में शुभेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थी। इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- अब मैं सबका मुख्यमंत्री हूं”: ठाकुरबाड़ी में नारे लगे तो शुभेंदु अधिकारी ने कराया शांत
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की गोलियों से हत्या, कई दिनों से हो रही थी रेकी
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय–बाय, टाटा कर दो। आज बंगाल की पूरी जनता, जो तोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है।‘
जनता कर रही है परिवर्तन की मांग
अमित शाह ने कहा कि ‘पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील करके पश्चिम बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन–चुन कर देश से बाहर निकालना चाहिए।


