नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी। बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंग।
कार्यकर्ताओं की त्याग-तपस्या का परिणाम
शाह ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और ‘सोनार बांग्ला’ के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी। शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा।
👉 यह भी पढ़ें:
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- गृह मंत्री अमित शाह ने कराया शुभेंदु अधिकारी का नामांकन, कहा-ममता बनर्जी को बाय-बाय करने जा रही जनता
- लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह-नक्सलवाद खत्म, आदिवासियों को मिला असली न्याय
- असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह- घुसपैठियों को रोकने के लिए राहुल गांधी करते हैं एसआईआर का विरोध
यह पीएम मोदी पर भरोसे की जीत है
शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कहा कि बंगाल के कोने-कोने में डटे हर एक कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह टीएमसी के भय के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क भरोसे की जीत है।


