नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी मैं देशभर के बीजेपी कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं। आज का यह दिन कई मायनों में खास है। देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की कसौटी पर, भरोसा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर.. मैं बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की जनता आभार व्यक्त करता हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया
पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनकी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया है आपने नया इतिहास रच दिया है। बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहला चुनाव था। इस चुनाव में हर कार्यकर्ता को इनका जो मार्गदर्शन मिला वह इस विजय में बहुमूल्य रहा है।
संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर कहा कि यह लोकतंत्र ही नहीं संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत है। बंगाल में 93 प्रतिशत वोटिंग होना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए चुनाव आयोग को बहुत बहुत बधाई।
गंगोत्री से गंगा सागर तक कमल
पीएम मोदी ने बिहार चुनाव परिणाम के बाद अपने संबोधन का जिक्र किया और कहा कि मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से होते हुए गंगा सागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में बीजेपी सरकार है। हमारा एक ही मंत्र है- नागरिक देवो भव:। इसलिए जनता बीजेपी ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गर्वनेंस, जहां भाजपा वहां विकास।
काशी और मां गंगा का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में भी काम दिया और जब मैं काशी में अपना नामांकन भरने गया था और पत्रकारों ने मुझे घेर लिया। स्वाभाविक रूप से मेरे हृदय से एक ध्वनि निकली और मैंने कहा था कि न मैं आया हूं, न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है और आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं, मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रहा है।
सभी राज्यों में बने मतदान के नए रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जय पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व के दिखाया है ये हमारा भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है… लोकतंत्र, डेमोक्रेसी, हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है और आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है। आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं। पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं।
अपनी माला नितिन नवीन को पहना दी
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जहां पूरे परिसर में उत्साह और नारों की गूंज सुनाई दी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जब नितिन नवीन, पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए माला लेकर आगे बढ़े, लेकिन पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए वही माला उन्हें ही पहना दी।



