प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के बीच देशवासियों से सोना कम खरीदने, विदेश यात्राएं घटाने, पेट्रोल की बचत करने और घर से काम करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार की विफलता का प्रमाण है, जहां अब जनता को यह बताया जा रहा है कि क्या खरीदना है और क्या नहीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “मोदी जी ने जनता से त्याग मांगते हुए कहा — सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम इस्तेमाल करो, सार्वजनिक यातायात का उपयोग करो और घर से काम करो। यह कोई उपदेश नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी का सबूत है।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “बारह वर्षों में देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है कि अब जनता को बताया जा रहा है कि क्या खरीदें, क्या न खरीदें, कहां जाएं और कहां न जाएं। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि सरकार अपनी जवाबदेही से बच सके।”
उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं रह गई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना दौरे पर थे। सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील की थी।



