भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा-100 राहुल गांधी भी नहीं हिला सकते सरकार

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा लगातार हमले कर रहे हैं, वहीं भाजपा भी पलटवार कर रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को भस्मासुर बताया है। भाटिया ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि टूल किट मॉडल राहुल गांधी की उपज है। यह सरकार स्थिर है और मजबूत भी है। अंगद के पांव की तरह है। भाटिया ने कहा कि 100 राहुल गांधी भी आ जाएं तो हिला नहीं पाएंगे।

भाटिया ने कहा कि  जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर पिछले 85 दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है।

अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी

गौरव भाटिया ने कहा कि एक टूलकिट मॉडल, जो विध्वंसक, अराजक, अपरिपक्व, मूर्ख है वो राहुल गांधी की उपज है। एक बार फिर ऐसी ही टूलकिट सामने आई, जब राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सरकार एक साल में गिर जाएगी। अगर तुम्हारा (राहुल गांधी) मकसद अराजकता फैलाना है, तो हमारा भी संकल्प है, भारत को और मजबूत बनाना। तुम भी एड़ी चोटी का जोर लगा लो, लेकिन हमने ठान लिया है कि भारत को और आगे ले जाना है।

एक साल के भीतर टूट जाएगी कांग्रेस

गौरव भाटिया ने दावा किया कि एक साल के भीतर कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी। भाटिया ने कहा कि नकली गांधी परिवार के खिलाफ कांग्रेस में ही विद्रोह होग।  जिसकी रगों में ही हो विरोध हो, जब कांग्रेस पार्टी के अंदर ही है इनका विरोध होगा तो भारत छोड़कर भाग जाएंगे।

भारत में दूसरे देशों से कम महंगाई

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जो बात कह रहे हैं तो सबसे पहले राहुल गांधी और खड़गे जी को उत्तर देना चाहिए। राहुल गांधी इस वैश्विक संकट में आपको देखना चाहिए कि दुनिया भर के देशों में महंगाई दर भारत की तुलना में कहीं ज्यादा है कई देशों में 30% से 50% तक है, भारत में 4 % है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों की जो बात कर रहे हैं- पिछले 80 दिनों में दुनिया भर के तमाम देशों में तेल की कीमत कहां आ गई। जहां 60 फीसदी तक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं भारत में पांच फीसदी है। युद्ध के करीब 2 महीने तक भी तेल की कीमत नहीं बढ़ाई गई। पूरे विश्व गैस को लेकर किल्लत है, लेकिन भारत में उपभोक्ताओं को उपलब्ध है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।