नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए एक बार फिर विवादों में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को भाजपा इनाम देती है। 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं। एक काम कीजिए खुद Google कीजिए: NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है? देखा? समझ आया? भाजपा इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है। साफ है कि मोदी जी और भाजपा आपके भविष्य की चोरी में खुद साझेदार हैं। जिस बाजार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है- जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में सेंटर देने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?
- राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे
- Re-NEET UG 2026 Alert: Paper Leak Mafia पर NTA का बड़ा प्रहार! लॉन्च हुआ Secret Complaint Portal, अब एक क्लिक में करें शिकायत
- Rahul Gandhi पर भड़कीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जमकर सुना दी खरी-खरी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
पीएम का अमृतकाल विषकाल बना
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तथाकथित अमृतकाल ‘विषकाल’ बन गया है। एनटीए ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की। सरकार ने सीबीआई को इन ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया।
सपनों को कुचल रही भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था
राहुल गांधी ने कहा कि नीट 2026 की परीक्षा रद्द हो गई। 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। किसी पिता ने कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला- पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।



