नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद भी एनटीए बोला-पेपर लीक नहीं हुआ, सीबीआई कर रही जांच

Date:

नई दिल्ली। राजस्थान में हुए बड़े पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। परीक्षा रद्द होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है। इस परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किस जगह से ये पेपर लीक हुआ। एनटीए की शिकायत के बाद राजस्थान एसओजी ने जांच शुरू की और पता लगा कि एक सैंपर पेपर में 100 से ज्यादा सवाल हूबहू थे।

जल्द ही दोबारा होगी परीक्षा

एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा। करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि छात्रों को वही सेंटर अलॉट होंगे, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी। एजेंसी ने कहा है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी।

एनटीए ने कहा-पेपर लीक नहीं हुआ

एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए।  उन्होंने कहा कि पेपर के चार वर्जन होते हैं। उनमें से कोई भी लीक नहीं हुआ है। मार्केट में नहीं आया है। जो पीडीएफ सामने आया है, उसमें कई सवाल थे, जो पेपर से मिलते आए। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरा पेपर लीक हुआ है। लेकिन यह जरूर कहूंगा कि एक भी प्रश्न अगर हमारे प्रश्नपत्र से मैच कर जाता है तो इससे हमारी जीरो टॉलरेंस और जीरो एरर की प्रतिबद्धता है, उसका उल्लंघन होता है, हमारी पूरी प्रक्रिया का उल्लंघन होता है। हम उसकी जिम्मेदारी लेकर उस पर कार्रवाई करेंगे।

सीबीआई जांच कर देगी जानकारी

अभिषेक सिंह ने कहा हमें 7 मई को लीक से जुड़ी खबर मिली। हमने इतने दिनों में सिर्फ इसकी सच्चाई का ही पता लगाया। यह कार्य सीबीआई का है कि पेपर लीक का तरीका क्या था। यह कहां-कहां हुआ, कैसे हुआ, किस राज्य में हुआ, यह सब जानकारी सीबीआई देगी। यह प्रक्रिया का उल्लंघन था, इतनी हद तक था कि हमें परीक्षा रद्द करने का कड़ा निर्णय लेना पड़ा।

7 से 10 दिनों में जारी होगा शेड्यलू

अभिषेक सिंह ने कहा कि तारीख का निर्णय लेने के लिए मैं अपनी टीम के साथ बैठूंगा। हमारा प्रयास यही रहेगा कि हम कम से कम समय में परीक्षा करा लें, ताकि जो अकादमिक कैलेंडर है, जो मेडिकल कॉलेजों का एडमिशन शेड्यूल हो, उस पर कोई आंच न आए। हम अगले 7 से 10 दिन में शेड्यूल बता देंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। वायनाड में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ लगे पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। पोस्टरों में चेतावनी दी गई है कि यदि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो “वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा।” इस विवाद ने कांग्रेस हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।