इंदौर। मिडिल ईस्ट तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से पेट्रोल-डीजल-गैस का इस्तेमाल कम करने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद अब नेताओं द्वारा भी ऐसी घोषणाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें अपने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। महापौर ने जनता से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील करने के साथ ही उन्होंने कहा है कि वे भी सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे।
शपथ लेते ही की थी घोषणा
महापौर जी को लोग अब तक बड़ी डीजल गाड़ियों में घूमते देखते आए हैं। यह वही महापौर हैं, जिन्होंने शपथ लेते ही पेट्रोल-डीजल कारों से तौबा करने का ऐलान किया था। शपथ लेने के बाद वे इलेक्ट्रिक कार से घर गए थे। इसके बाद से वह इलेक्ट्रिक कार नजर नहीं आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- आर्मी सूबेदार की जमीन के सीमांकन की खबर निकली झूठी, खुद शिकायतकर्ता ने ही कर दिया खंडन
- एक खांटी भाजपाई की नजर में खांटी कांग्रेसी अश्विन जोशी : दुश्मन -दुश्मन जो दोस्तों से भी प्यारा था
- नारी शक्ति वंदन की बात करने वाली भाजपा को क्या ‘चिन्तामणि’ जैसों की नहीं है ‘चिन्ता’
- नहीं रहे कांग्रेस के पानी वाले बाबा : पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
तब नितिन गडकरी का दिया था हवाला
उस समय महापौर भार्गव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अपील का असर हुआ था। उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिक कार से चलने का मुख्य मकसद वातावरण को स्वस्थ्य और शुद्ध बनाना है। गडकरी ने उस समय इंदौर प्रवास के दौरान मेयर और सांसद से ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा देने की अपील की थी। एक दिन की घोषणा के बाद महपौरजी, गडकरी जी की अपील को भूल गए.
इसके बाद से लोग ढूंढते रहे वह गाड़ी
महापौर जी ने घोषणा तो कर दी, लेकिन इसके बाद से वे उस गाड़ी पर सवार होना भूल गए। अब पता नहीं वह कहा धूल खा रही है। इंदौर की पब्लिक भी उस गाड़ी को ढूंढ रहे हैं, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं है। अगर आप में किसी को पता है कि वह गाड़ी कहां खड़ी है, तो हमें बताने की कृपा करेंगे।
अब एक दिन करेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद अब इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक ऐलान किया है। अब वे भी हफ्ते में एक दिन आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे और हफ्ते में एक दिन नो कार डे को फॉलो करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी यहीं अपील की है। इसे लेकर उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।
नगर अध्यक्ष बनते ही मिश्राजी फॉर्च्यूनर में हुए सवार
महापौरजी के बात अब जरा अपने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्राजी की बात कर लेते हैं। मिश्राजी पहले छोटी कार में घूमते थे, लेकिन जैसे ही नगर अध्यक्ष बने उनकी कार अपग्रेड हो गई। वे फॉर्च्यूनर में नजर आने लगे। साथ ही अपने पीछे गाड़ियों का काफिला भी लेकर चलने लगे। अब देखना यह है कि पीएम मोदी की अपील के बाद वे कौन सी गाड़ी में घूमते हैं और उनके काफिले का साइज छोटा होता है या नहीं।


