चेन्नई। थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा का फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को लेकर असमंजस खत्म हो गई है।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव में टीवीके गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। इसके बाद भी उसके पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था। इसके कारण कई दिनों तक सरकार बनाने को लेकर कवायदें चलती रहीं। कई बार राज्यपाल ने विजय को वापस कर दिया था। फिर कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?
- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए
- क्या तमिलनाडु में भाजपा से अलग हो रहे अन्नामलाई, मीडिया को ऐसा दिया जवाब कि और बढ़ गया सस्पेंस
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट
बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हालांकि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
टीवीके को मिली थीं 108 सीटें
विधानसभा चुनाव में टीवीके को 108 मिली थीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है? उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह गई है। टीवीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं। इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है।



