K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

Date:

चेन्नई। तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।

उल्लेखनीय है कि अन्नामलाई की भाजपा से काफी समय से अनबन चल रही थी, जो विधानसभा चुनाव में और बढ़ गई।  इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसे शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया। ने अपने इस्तीफे में लिखा कि इस समय, मैं शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई कई बातचीत और पिछले 18 महीनों में मैंने जो असहमति जताई है, उसे याद करना चाहूंगा।

अन्नामलाई ने कहा उनके विचार मेल नहीं खाते

इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने कहा था कि मैं तमिलनाडु में विकास-उन्मुख और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी राजनीति के लिए आगे के रास्ते पर अपने विचारों से शीर्ष नेतृत्व पर और बोझ नहीं डालना चाहता। हमारे वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद, मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि तमिलनाडु को लेकर हमारे विचार मेल नहीं खाते हैं।’

क्या विजय जैसा करिश्मा कर पाएंगे

अन्नामलाई ने इस आंदोलन को सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर का अगला चरण बताते हुए युवाओं और आम नागरिकों से उनके साथ आने की अपील की। अन्नामलाई ने कहा था कि आंदोलन को कदम-दर-कदम आगे बढ़ाने के लिए धैर्य और संयम की जरूरत होगी। हमारे लक्ष्य अब बहुत बड़े हैं। ऐसी राजनीति की जरूरत है जो वास्तविक बदलाव ला सके। हम बदलाव की राजनीति बना रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए नींव रख रहे हैं। अन्नामलाई के इस आंदोलन को जनता का जबरदस्त साथ मिल रहा है। अन्नामलाई के इस आंदोलन ‘वी द लीडर्स’ (We The Leaders) से 24 घंटे में 14 लाख लोग जुड़ चुके हैं। अब यह देखना होगा कि क्या अन्नामलाई भाजपा छोड़ने के बाद अपने आंदोलन के माध्यम से थलापति विजय जैसे करिश्मा कर पाएंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

England vs Argentina Semifinal: बेलिंगहैम बनाम मेसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में होगी महामुकाबले की जंग

England vs Argentina Semifinal अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चित मुकाबला बन गया है। इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से और अर्जेंटीना ने स्विट्ज़रलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब जूड बेलिंगहैम और लियोनेल मेसी की टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला फुटबॉल प्रशंसकों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा।