टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप

Date:

टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल बना हुआ है, लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उन पर जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

पुणे के अधिवक्ता वाजिद खान का आरोप है कि जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते समय हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर के चारों ओर लपेट रखा था, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

शिकायत के अनुसार टी20 विश्व कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या अपनी फ्रेंड के साथ जश्न मना रहे थे। उस दौरान राष्ट्रीय ध्वज उनकी पीठ से बंधा हुआ था और वह उसी स्थिति में नाचते हुए और मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए।

अधिवक्ता का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी आधार पर उन्होंने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए।

वकील ने बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे तो शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है। हालांकि वकील का तर्क था कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी प्रति भी दे दी।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते, ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दोनों को मंच पर लेटे हुए भी देखा गया, जबकि आसपास खिलाड़ी और टीम के अन्य सदस्य जीत का जश्न मना रहे थे।

फिलहाल यह मामला पुलिस के पास है। यदि शिकायत के आधार पर जांच शुरू होती है तो पुलिस वायरल वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर सकती है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related