टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब

Date:

अहमदाबाद। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 पर कब्जा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद खुद गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है। टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है। इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है।

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी। संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे। अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए।

बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड की टीम

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं। टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एकएक विकेट लिया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।