पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद सियासत गरमा गई है। विपक्ष के कई नेता इस परिणाम पर सवाल उठा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही हार के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर चुकी हैं, वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर फिर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कई सांसद “वोट चोरी” के जरिए जीते हैं। उनके अनुसार, लोकसभा में बीजेपी के 240 सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद ऐसे ही जीतकर आया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या इन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहा जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है। राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं, वे खुद “रिमोट कंट्रोल” से चल रहे हैं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी को सच्चाई से डर लगता है, क्योंकि यदि निष्पक्ष चुनाव हों तो पार्टी 140 सीटों के करीब भी नहीं पहुंच पाएगी।
इससे पहले भी उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर “जनादेश की चोरी” का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं और अन्य दलों को भी चेताया कि वे तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुशी न मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोकतंत्र का है और सभी को छोटी राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।



