पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राघव चड्‌ढा पर कसा तंज, कहा-राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो जो हार जाते हैं

Date:

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्‌ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था। राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो हार जाते हैं। अरुण जेटली अमृतसर से हारे, राज्यसभा आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट 70 फीसदी राज्यसभा से थी, लेकिन अगर आपको जनता से चुना तो ये बहुत बड़ी बात है। बहुत सारे देश में ऐसे नेता हुए जो ये बात दिल में ही लेकर चले गए कि काश मुझे जनता चुन ले. सबसे बड़ा उदाहरण  मनमोहन सिंह हैं जो 10 सालों तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन कभी जनता द्वारा नहीं चुने गए। सीएम भगवंत मान ने हरभजन सिंह के पैसे लेकर राज्यसभा टिकट देने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भज्जी से ही पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए थे।

👉 यह भी पढ़ें:

मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

सीएम भगवंत मान से जब पूछा गया कि बंगाल में जीत के बाद भाजपा पंजाब को लेकर भी कॉन्फिडेंट है तो उन्होंने एक कागज उठाया और उस पर लिखा कि भाजपा को 2027 में 1 या 2 सीट ही मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी को जो 1 या 2 सीट मिलेगी, वह पठानकोट साइड ही मिलेगी। कांग्रेस को 1 से 9 और अकाली दल को 00 सीट मिलेगी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।