पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले एक संदिग्ध ई-मेल में दावा किया गया कि सचिवालय परिसर में बम लगाया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे सचिवालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर हर कोने की गहन तलाशी ली गई। हालांकि शुरुआती जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- हैदराबाद हवाई अड्डे पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, विदेशी मुद्रा के साथ यात्री भी पकड़ा गया
- पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल: मंत्री संजीव अरोड़ा सात दिन की हिरासत में
- पंजाब में खतरे की घंटी, धमाके के बाद हाई अलर्ट पर पूरा राज्य, हर संदिग्ध पर कड़ी नजर
धमकी के बाद सचिवालय की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जा रही है और साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सिर्फ शरारत थी या किसी बड़े खतरे का संकेत?


