बागेश्वरधाम में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, कहा-संतों ने सदियों से कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है

Date:

छतरपुर। बागेश्वर धाम में बुधवार को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करें। जब आप सफल होंगी तभी हमारा समाज और देश सफल होगा। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत के मंदिरों की पेटियों को गरीबों की बेटियों के लिए खोल दिया जाना चाहिए। बेटियों घर जाना तो मुस्कुराते हुए कहना कि बालाजी हमारे पिता हैं। हमारे विवाह में राष्ट्रपति महोदया आई थीं।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज बागेश्वर धाम नया कीर्तिमान बना रहा है। आपने जातिगत संघर्ष को तोड़ने का काम किया है। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 251 घोड़े कहांकहां से लाए महाराज गजब कर दिया आपने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राज्य सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने इस आयोजन के शुरू होने की कहानी भी बताई. उन्होंने कहा कि अपनी बहन की शादी के दौरान उन्होंने काफी समस्याओं का सामना किया था। तभी उन्होंने प्रण कर लिया था कि जब सामर्थ्यवान बनेंगे, तो निर्धन और गरीब कन्याओं की शादी कराएंगे। उसी के तहत यह समारोह सात साल से आयोजित कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्‌ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे

मध्यप्रदेश के काबिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव की चिट्‌ठी का असर अब दिखने लगा है। आज यानी बुधवार को ही चिट्‌ठी की खबर मीडिया के माध्यम से पहुंची और आज से ही भाजपा के विधायकों ने मंत्रीजी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम को एआईसीटीएसएल के कार्यालय में विजयवर्गीय द्वारा बुलाई बैठक से महापौर और अधिकांश विधायकों ने दूरी बना ली।