Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

Date:

नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।

केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना से हर सनातनी आहत और पीड़ित है।  उन्होंने कहा कि उनकी नजर में भाजपा के लोग भगवान राम को सच्चे मन से नहीं मानते, बल्कि केवल सत्ता हासिल करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

सरकार बदलने पर सख्त कार्रवाई

केजरीवाल ने कहा कि सरकार बदलने पर अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त को आज यह सोचना चाहिए कि अगर आप चंदा चोरों को दंड दिलवाना चाहते हैं तो सरकार बदलनी पड़ेगी। नई सरकार ही आकर दंड देगी। मौजूद केंद्र और यूपी की सरकार इन्हें कभी दंड नहीं देगी, क्योंकि ये सब मिले हुए हैं। 

राम मंदिर के नाम पर मांगे वोट

केजरीवाल ने कहा कि इन 891 दिनों में उन्होंने अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 से ज्यादा बार राम मंदिर का जिक्र किया है। इनमें अधिकांश मौकों पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी के पास भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगने का समय है, लेकिन भगवान रामलला से आशीर्वाद लेने का समय नहीं?’

दिखावटी एसआईटी और फर्जी एफआईआर

एसआईटी जांच को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक दिखावटी एसआईटी और फर्जी एफआईआर है। असली दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि एसआईटी की जांच को लेकर वह कल एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

चंदा चोरी वालों को भगवान देंगे दंड

केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम कोई पत्थर की मूर्ति नहीं हैं। भगवान राम सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान हैं। चंदा चोरी करने वालों को वह ऐसा दंड देंगे, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir के डोडा में फटा बादल, सड़कों पर फैला मलबा, कई रास्ते हुए बंद

जम्मू-कश्मीर के डोडा बादल फटने से भंयकर तबाही मची हुई है। कई सड़कों पर मलबा फैल गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। बगीचों और खेत को बी भारी नुकसान हुआ है। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।