आप की रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं

Date:

नई दिल्ली। आबकारी नीति गड़बड़ी में कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने कल रविवार को जंतर-मंतर पर रैली का आयोजन किया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इस पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की तानाशाही सही नहीं है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की कल एक मार्च को जंतरमंतर पर रैली थी। कई दिनों पहले से ये रैली घोषित हो गई थी। अभी आखिरी वक्त में इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या ये कल कोर्ट के आदेश का परिणाम है? रैली करना, अपनी बात रखना, ये तो सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं. हमें रैली करने दी जाए।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी एक्स पर लिखा, कि दिल्ली में जंतर मंतर आंदोलन के लिए निर्धारित जगह है जहां आंदोलन की अनुमति देना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा की घबराहट देखिए, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जंतर मंतर पर सभा करने की इजाजत नहीं दी। मैंने कई बार दिल्ली पुलिस कमिश्नर को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठता। इधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि की रैली अपने निर्धारित समय पर निकलेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सभी साथी ध्यान दें। सुबह जंतर मंतर के लिए तय कार्यक्रम के हिसाब निकलना है. कोई भी कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

H-1B Visa पर बड़ा संकट! क्या अमेरिका में भारतीयों का ‘American Dream’ टूटने वाला है? ग्रीन कार्ड और नौकरी के रास्ते पर मंडराया खतरा

अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए एक नए विधेयक ने एच-1बी वीजा प्रणाली में ऐसे बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है, जो अमेरिका में नौकरी और स्थायी निवास का सपना देखने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।