डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा बादल फटने से भंयकर तबाही मची हुई है। कई सड़कों पर मलबा फैल गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। बगीचों और खेत को बी भारी नुकसान हुआ है। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोडा जिले के भलेसा के खलजुगासर इलाके में दो बार बादल फटने की घटना हुई है। इससे अचानक आई बाढ़ ने कृषि भूमि को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसानों की खड़ी फसलें और फलदार बाग-बगीचे पूरी तरह बर्बाद हो गए। कई मकानों और अन्य निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी के जंगलों में छिपे हैं तीन पाकिस्तानी आतंकी, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
- जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, छह भवन क्षतिग्रस्त
- देहरादून ;सहस्रधारा और मसूरी में बादल फटने व भारी बारिश से तबाही
- जम्मू के रामबन में बादल फटने से तीन की मौत, पांच लापता
- उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, चमोली और टिहरी में नुकसान
कई प्रमुख सड़कों पर आवाजाही बंद
भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं। इससे भलेसा का भट्यास इलाका घंटों तक शेष क्षेत्रों से कटा रहा। डोडा जिले के कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण यहां अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। हालांकि, कश्तीगढ़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। अचानक आई बाढ़ के साथ भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और पेड़ बहकर सड़कों पर आ गए।
कई स्थानों पर सड़कें धंसी
बताया जाता है कि भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह से धंस गई हैं, जिससे मरम्मत में समय लग सकता है।बादल फटने से क्षेत्र में कई जल स्रोत उफान पर आ गए। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया और मिट्टी का कटाव भी हुआ। सड़कों के बंद होने से आवश्यक सेवाओं की आवाजाही बाधित हुई। स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई है।
राहत और बचाव कार्य जारी
प्रशासन ने डोडा जिले में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। लगातार बारिश के कारण बचाव और राहत कार्यों में बाधा आ रही है, लेकिन अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश की जा रही है।
कई जलस्रोत भी उफान पर आए
भारी बारिश के कारण भलेसा का भट्यास इलाका घंटों तक शेष इलाके से कटा रहा. एक तरफ बादल फटने से क्षेत्र में कई जल स्रोत उफान पर आ गए। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया और मिट्टी का कटाव भी हुआ। सड़कों के बंद होने से आवश्यक सेवाओं की आवाजाही बाधित हुई है।



