देहरादून ;सहस्रधारा और मसूरी में बादल फटने व भारी बारिश से तबाही
सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir के डोडा में फटा बादल, सड़कों पर फैला मलबा, कई रास्ते हुए बंद
- Uttarakhand News: कड़ी सुरक्षा के बावजूद देहरादून पहुंचे निहंग, पुलिस-इंटेलिजेंस पर उठे बड़े सवाल
- Weather Alert Today: 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली का खतरा! क्या आपके राज्य में पहुंचने वाला है मानसून?
- Monsoon Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम
- अमिताभ को लेकर फैली अफवाहों से मचा हड़कंप: सच सामने आते ही फैंस ने ली राहत की सांस
- अमेरिका को ईरान की दोटूक चेतावनी: ‘14 सूत्रीय प्रस्ताव मानो, वरना बढ़ेगी तबाही’
सोमवार देर रात सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है।
- घटना रात लगभग 11:30 बजे कार्डीगाड़ इलाके में हुई।
- मलबा आने से मुख्य बाजार में दो से तीन बड़े होटल और करीब 7–8 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
- लगभग 100 लोग फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
- सूचना मिली है कि एक से दो लोग लापता हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- एसडीआरएफ और फायर टीम को रवाना किया गया, लेकिन भारी मलबे के कारण टीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता खोलने में जुटी है।

आईटी पार्क क्षेत्र की स्थिति
- आईटी पार्क के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आया, जिससे सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया।
- पुलिस ने आसपास रहने वालों को सतर्क कर दिया और नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
- मौके पर पुलिस बल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
मसूरी के झड़ीपानी में हादसा
मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण मजदूरों के आवास पर मलबा आ गया।
- घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
- घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
- पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अन्य मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।
सहस्रधारा और मसूरी दोनों जगहों पर राहत-बचाव कार्य जारी है।



