अमिताभ को लेकर फैली अफवाहों से मचा हड़कंप: सच सामने आते ही फैंस ने ली राहत की सांस

Date:

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  को लेकर मंगलवार रात अचानक ऐसी खबरें फैल गईं कि उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर है। खबर फैलते ही फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमिताभ बच्चन 16 मई से अस्पताल में भर्ती हैं और उनके बेटे अभिषेक बच्चन  भी उनसे मिलने पहुंचे थे। यहां तक कहा गया कि अभिनेता पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि ये सभी खबरें महज अफवाह थीं। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, बल्कि वह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद उसी दिन घर लौट आए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ हर महीने अपना नियमित चेकअप करवाते हैं। जांच पूरी होने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में घर लौटे और अगले ही दिन उन्हें अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया।

परिवार से जुड़े सूत्रों ने भी अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने घर पर स्वस्थ हैं।

इसी बीच महानायक ने देर रात अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमयी पोस्ट भी साझा की, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि परिवार या अभिनेता की ओर से इस पोस्ट को किसी स्वास्थ्य संबंधी संकेत से नहीं जोड़ा गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

H-1B Visa पर बड़ा संकट! क्या अमेरिका में भारतीयों का ‘American Dream’ टूटने वाला है? ग्रीन कार्ड और नौकरी के रास्ते पर मंडराया खतरा

अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए एक नए विधेयक ने एच-1बी वीजा प्रणाली में ऐसे बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है, जो अमेरिका में नौकरी और स्थायी निवास का सपना देखने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।