बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया

Date:

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया है, जनतंत्र की हत्या कर दी है। देश में कहीं भी कोई भी पार्टी जीतकर आ जाए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। कल बंगाल के रिजल्ट आए। ये कोई चुनाव थोड़ी था। पिछले तीन चार महीने से हम देख रहे हैं कि तांडव चल रहा था।

बिहार और महाराष्ट्र में यही किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उसी तरह से उन्होंने बिहार और महाराष्ट्र के अंदर किया। उसी तरह से मेरी अपनी विधानसभा में किया। जब मैं जेल गया उससे पहले इस विधानसभा में 1 लाख 48 हजार वोट थे, जब मैं लौटकर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। 42 हजार वोट इन्होंने छह महीने के अंदर कटवा दिया। मैं पिछली बार 30 हजार वोटों से जीता था। 42 हजार वोट कटवा दिए, मैं तीन हजार वोटों से हार गया। जीत कैसे सकते हो जब सारे ही वोट कटवा देंगे।

पूरे देश में चल रहा यही तांडव

केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में यही तांडव चल रहा है। आज जनतंत्र के ऊपर संकट है। जो हमारे शहीदों ने अपनी जान कुर्बान करके आजादी दिलाई, उस आजादी पर संकट आया हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं। मुझे बाध्य नहीं किया जा सकता कि मैं इस्तीफा देने जाऊं।