UNHRC सत्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार – अवैध कब्जा छोड़ें, आतंकवाद फैलाना बंद करें
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। स्विटजरलैंड के जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार क्षितिज त्यागी ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल इस मंच का भारत के विरुद्ध निराधार और भड़काऊ बयानों के लिए दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि हमारे क्षेत्र पर लालच करने के बजाय, उन्हें अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र” को खाली कर देना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
पाकिस्तान का नाम लिए बिना क्षितिज त्यागी ने उसे वैश्विक मंच पर बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी डगमगाती अर्थव्यवस्था को संभालने पर ध्यान देना चाहिए, जो लगभग वेंटिलेटर पर निर्भर है। साथ ही, उन्हें सैन्य प्रभुत्व से जकड़ी राजनीति और मानवाधिकार उल्लंघनों के अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारने की जरूरत है।
कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा तभी कर सकता है जब उसे आतंकवाद का निर्यात करने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने से फुर्सत मिले। हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में उसकी ही सेना द्वारा की गई बमबारी में 30 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।



