👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। नई दिल्ली में कांग्रेस के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली हुई। इससे भाजपा को बेहद मामूली बहुमत दिलाया गया।
कांग्रेस पेश करेगी धांधली के सबूत
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में वह सबूत पेश करेगी जिससे यह साबित हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव को कैसे और किस तरह से प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि हम आपको आने वाले कुछ दिनों में दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली की जा सकती है और की भी गई। राहुल ने आगे कहा कि सच यह है कि अगर 15 सीटों पर धांधली न होती, तो आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को निष्प्रभावी बताते हुए कहा कि भारत में चुनाव प्रणाली अब खत्म हो चुकी है।
अरुण जेटली ने दी थी धमकी
राहुल गांधी ने कहा कि जब वे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब अरुण जेटली को उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम सरकार का विरोध और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखोगे, तो हमें तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस पर राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि शायद आपको नहीं पता कि आप किससे बात कर रहे हैं।
राहुल ने एटम बम की कही थी बात
राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक एटम बम जैसा सबूत हासिल किया है। इससे यह साबित होता है कि वोटर लिस्ट बड़े पैमाने पर गड़बड़ की गई है। उन्होंने कहा कि हमने गहराई से जांच की क्योंकि चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था। जो हमें मिला, वह एक एटम बम है। जब यह फटेगा, तब आपको भारत में चुनाव आयोग नजर नहीं आएगा।



