👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सरकार पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाए।
राहुल गांधी ने लिखा है कि मैं विपक्ष की सर्वसम्मति से अपील को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए। पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा करना लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए बहुत ज़रूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। इससे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द इस पर पहल करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी लिखा पत्र
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि आपको याद होगा कि 28 अप्रैल 2025 को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने मिलकर आपसे अपील की थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। अब जबकि ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणा हो चुकी है तो विपक्ष के सभी दलों ने एकमत से फिर से संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। राज्यसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते में इस अपील को आप तक पहुंचा रहा है। दूसरी तरफ सीनियर वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी पीएम मोदी से अपील की कि ऑपरेशन सिंदूर और भारत–पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाए और पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई को क्या बात करेंगे, इसकी भी हमें जानकारी नहीं है।



