यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-ब्रह्मोस की ताकत पाकिस्तान से पूछिए, आतंकवाद को बताया कुत्ते की पूंछ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान वालों से पूछ लेना चाहिए ब्रह्मोस की ताकत क्या होती है।

सीएम योगा ने कहा कि आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह से कुचल नहीं देंगे तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस की ताकत सबने देखी है, सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद कुते की पूंछ है, जो कभी सीधा नहीं होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। योगी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिये भारतीय सेना और पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी और सेना के शौर्य को सलाम किया।

सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया के अलग–अलग हिस्सों में वॉर हो रहा है, इजराइल डिफेंस के एरिया में आत्मनिर्भर है। अपने आस–पास के देश को नाकों चने चबा दिया। आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब देने की जरूरत है, भारत रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि कोई भी आतंक की घटना अब युद्ध जैसा होगा और याद रखना आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह कुचलेंगे नहीं तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। अब समय आ गया है इसको कुचलने के लिए हम सभी को एक स्वर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत को पूरे उत्तर प्रदेश को मिलकर के इस अभियान के साथ जुड़ना होगा।

हर वर्ष 100 मिसाइल बनेगी

लखनऊ में नई ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन फैसिलिटी में प्रतिवर्ष 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलें बनेंगी। 300 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। यह मिसाइल भारत के डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित की गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।