यूपी में बुलडोजर पर गरमाई राजनीति, योगी और अखिलेश ने एक-दूसरे पर किया वार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में इन दिनों बुलडोजर पर राजनीति गरम है। सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव इस मामले में जमकर एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। इस बार शुरुआत अखिलेश यादव ने की, जिसका जवाब सीएम योगी ने दिया। सीएम योगी के जवाब पर फिर अखिलेश पलटवार कर बैठे।

मंगलवार को अखिलेश यादव लखनऊ में गोरखपुर के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में ऐसा बयान दे दिया, जिसका जवाब सीएम योगी को देना पड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब यूपी में 2027 में सपा की सरकार आएगी, तब पूरे प्रदेश के बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ कर दिया जाएगा। अपने गृह क्षेत्र का नाम सुन योगी कैसे चुप रहते। बुधवार को लखनऊ में योगी ने कहा-बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग चाहिए। उन्होंने कहा कि बुलडोजर पर सबके हाथ सेट नहीं हो सकते। सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर वही चला सकता है, जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता हो। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने पस्त हो जाएंगे। योगी के बयान पर अखिलेश का फिर पलटवार आया। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उससे साफ है कि बुलडोजर की कार्रवाई संवैधानिक नहीं है। ऐसे में क्या सीएम इस पर माफी मांगेंगे। अखिलेश ने यह भी कहा कि खुद सीएम के घर का नक्शा कभी पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर दिमाग से नहीं, स्टेयरिंग से चलता है। जनता कब किसका स्टीयरिंग बदल दे, ये कोई नहीं जानता। अखिलेश का मन फिर भी ना भरा। कुछ देर बाद उन्होंने एक्स पर लिखा- अगर आप (योगी आदित्यनाथ) और अपना बुलडोजर इतना ही सफल है, तो बुलडोजर चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव लड़ जाइए। इससे आपका भ्रम और घमंड दोनों टूट जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मुखर हुआ विपक्ष

हाल ही में बुलडोजर के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वहआने वाले दिनों में देशभर के लिए एक दिशा-निर्देश जारी करेगा। इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। उल्लेखनीय है कि सबसे पहले उत्तरप्रदेश में ही अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह कई राज्य इसका अनुसरण करने लगे। स्थिति ऐसी हो गई कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नॉर्वे बनाम पुर्तगाल: 28 सितंबर को 01:45 बजे रोनाल्डो और हालैंड का मुकाबला

नॉर्वे बनाम पुर्तगाल मुकाबला 28 सितंबर को होगा, जिसमें हैलैंड और रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। यह यूईएफए नेशंस लीग का अहम मुकाबला है।

इंडिगो फ्लाइट 6E 6542 ने केम्पेगौड़ा पर रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

इंडिगो फ्लाइट 6E 6542 की केम्पेगौड़ा रनवे से टकराने की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। DGCA ने जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के पलासिया में प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर पलासिया में प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नगर ने 27 सितंबर 2026 को सुसाइड किया। पुलिस जांच में जुटी है।

दिशा सालियान के पिता को धमकियां, पुलिस सुरक्षा की मांग की गई

दिशा सालियान के पिता को धमकियां मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग तेज हो गई है। वकील ने शिवसेना नेताओं से धमकियों का आरोप लगाया है।

विराट कोहली बने सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचा।

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 4 मजदूरों की मौत, 30 दबे होने का खतरा

अंबाला में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 4 मजदूरों की मौत हुई। करीब 30 मजदूर मलबे में दबे होने का खतरा है। राहत कार्य जारी है।

रायपुर में पति ने पत्नी और दो बेटों की चाकू से हत्या, खुद को भी किया घायल

रायपुर में पति ने पत्नी और दो बेटों की चाकू से हत्या की घटना में आरोपी खुद भी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

मां बगलामुखी मंदिर हादसे के बाद नलखेड़ा बंद, प्रदर्शनकारियों ने रखीं 3 मांगें

मां बगलामुखी मंदिर हादसे के बाद नलखेड़ा बंद है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तीन मांगें रखीं। हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, 56 मौतें और हजारों घर क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मची है। 56 मौतें हुईं और हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए। राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा। यह विवाद तिलक नगर इलाके में हुआ। जांच और राजनीतिक तनाव जारी है।