👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- GT vs CSK: गुजरात टाइटन्स की 89 रन से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर
0:00 left
मुंबई। पिछले काफी समय से रोहित शर्मा को लेकर यह खबर आ रही थी कि वे आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस में नहीं रहेंगे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में फ्रेंचाइजी के हवाले से कहा गया है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से ही आईपीएल खेलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच बात हो गई है और रोहित इसके लिए राजी हैं।
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से अलग नहीं होंगे। रोहित को मुंबई रिटेन करेगी. इससे पहले खबर आई थी कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बनेंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में टीम के साथ बने रहेंगे
रिटेन करने के नियम में होगा बदलाव
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस नियम में बदलाव होने जा रहा है। कई टीमों ने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीसीसीआई और टीमों के बीच पांच खिलाड़ी रिटने करने पर सहमति बन गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।



