नई दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार रात 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 17 विधायकों और आठ मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। पार्टी ने आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। वे अब करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।
पहली सूची में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर अंबाला छावनी सीट से टिकट दिया है। बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। पहली सूची में तीन वर्तमान और एक पूर्व मंत्री का टिकट काटा गया है। रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के स्थान पर शीशपाल कंबोज चुनाव लड़ेंगे। बवानीखेड़ा से राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट मिला है। सोहना से खेल मंत्री संजय सिंह की जगह तेजपाल तंवर और पिहोवा से पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की जगह कमलजीत सिंह अजराना को मैदान में उतारा गया है।। हाल ही में भाजपा में आईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से मैदान में उतारा गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’
- संजय राउत ने BJP पर लगाया सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप, 150 करोड़ का दावा
- गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान BJP नेता के बेटे की मौत, 6 नामजद सहित कई पर FIR
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वन-ऑन-वन बहस के बाद मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री
- भोपाल में आज दिखा इंदौर भाजपा के ‘पंच’ का दम, नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेताओं से की मुलाकात
पहली सूची में रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट मिला है, लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। जजपा से भाजपा में आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिया गया है। महम से दीपक हुड्डा प्रत्याशी बनाए गए हैं।



