👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और बंगाल के दौरे पर थे। बंगाल में पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का शुभारंभ किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम कहा कि बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम सीधे राज्य सरकार को भेजते हैं, उसमें से ज्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है। वह पैसा टीएमसी कैडर पर खर्च होता है, यही वजह है कि गरीब कल्याण की कई योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पीछे है।
जब तक टीएमसी सत्ता में विकास संभव नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। अपराध और भ्रष्टाचार टीएमसी सरकार की पहचान बन गए हैं। जब तक राज्य में टीएमसी सत्ता में है, तब तक कोई विकास नहीं होगा। असली बदलाव तभी आएगा जब टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सत्ता में नहीं, बल्कि जेल में होना चाहिए।
बंगाल को नई रोशनी की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। उसे सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। आजादी के बाद पश्चिम बंगाल ने पहले कांग्रेस और फिर वामपंथ का लंबा दौर देखा है। इसके बाद, 15 साल पहले, पश्चिम बंगाल के लोगों ने परिवर्तन का फैसला किया और मां, माटी, मानुष के नारे पर विश्वास किया, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। बहन–बेटियों पर अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जब तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी, बंगाल का विकास बाधित रहेगा।



