Jhalmuri at the NDA meeting : 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी बोले-कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर एनडीए की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बंगाल की झालमुड़ी भी नजर आई। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाई। पीएम मोदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश इन सालों में कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर एनडीए के सदस्यों ने एक प्रस्ताव भी पेश किया है। यह आपकी उदारता है। मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता। यह हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है। ये एनडीए के हर घटक दल की एक समान उपलब्धि है। इसलिए मैं इस प्रस्ताव को आप सभी को भाजपा समेत हमारे एनडीए परिवार के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं।

जनता ने राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जनता का नीर-क्षीर विवेक हमेशा अद्भुत रहा है। देश की जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझा है। ये जनता जनार्दन की परिपक्वता ही है कि उसने लंबे समय तक मुझे इस तरह जनता की सेवा का अवसर दिया। 2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे। इसका देश को नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं को परख भी रही है।

12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवीय में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा। मुझे संतोष है, गर्व है कि एनडीए परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है। भारत के लोगों ने पहली बार देखा है कि जब सही नीयत से सरकार चलती है तो तेज गति से विकास होता है। एनडीए सरकार के इन 12 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं।

कांग्रेस ने देश को लाचार कर दिया था

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ है। विकसित भारत का सपना अब किसी दल का या व्यक्ति का नहीं है। यह देश के जन-जन का सपना बन चुका है। इसकी पूर्ति के लिए हमें अपना हर पल समर्पित करना है। एनडीए के 12 वर्ष की एक सफलता यह भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचार और बेचारगी और हीन भावना के स्तर पर गिरा दिया था।

2014 में 74 एयरपोर्ट थे, अब 160 हो गए

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने देखा है कि जो काम दशकों में होते थे, वो काम महीनों में होने लगे। 2014 में 74 एयरपोर्ट थे, 2026 में 160 एयरपोर्ट हुए। 2026 में 6700 किमी एक्सप्रेसवे हैं। 2014 में 4 शहरों में मेट्रो थे, 2026 में 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो है। डिफेंस एक्सपोर्ट भी बढ़े हैं। देश ने एक लंबी यात्रा तय की है। देश में केवल 25 करोड़ इंटरनेट यूजर्स थे 2014 तक, आज 100 करोड़ यूजर्स इंटरनेट से जुड़े हैं। तब डिजिटल पेमेंट न के बराबर थे, आज भारत नंबर वन है। उन्होंने कहा कि  2014 तक भारत मोबाइल बाहर से मंगाता था, आज 33 करोड़ हैंडसेट यहीं बनते हैं। 2014 में एथनॉल ब्लेंडिंग 1.5 फीसदी था, 2026 में यह 20 फीसदी तक पहुंच चुका है। हमने देश की जरूरतों को अपनी नीतियों और निर्णयों का आधार बनाया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।