TMC में कितने बागी, 19 बागी सांसदों की लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप, अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी इस तरह टूट जाएगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बागी विधायकों तक तो बात ठीक थी, लेकिन अब जरा पार्टी से बगावत पर उतरे सांसदों की लिस्ट देख लीजिए। इसमें सारे बड़े नाम हैं और खास बात यह कि इनमें से अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि 60 से ज्यादा विधायकों के बाद टीएमसी के सांसदों ने भी बगावत कर दी है। इस बीच टीएमसी के उन 19 बागी सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में युसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और सयोनी घोष का नाम भी नाम है। पहले बागी सांसदों की संख्या 20 बताई गई थी, लेकिन 19 नाम ही सार्वजनिक हुए हैं।

अब कितने सांसद ममता के पास

काकोली घोष ने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था। बाद में इनकी संख्या और बढ़ने की बात सामने आई थी। टीएमसी के 19 सांसदों के नाम सार्वजनिक होने के बाद अब ममता बनर्जी के खेमे में सिर्फ गिने-चुने सांसद ही बचे हैं। राज्यसभा के दो सांसदों ने इस्तीफा दिया है। इनमें सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव शामिल हैं। ममता बनर्जी के पास अब कीर्ति आजाद, अभिषेक बनर्जी, सौगात राय, प्रसून बनर्जी, प्रतिमा मोंडल, सुदीप बंधोपाध्याय, महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी और सजदा अहमद ही नजर आ रहे हैं। इनमें से आने वाले दिनों में कितने बागी हो जाएंगे कहा नहीं जा सकता।

58 विधायक पहले ही कर चुके हैं बगावत

पश्चिम बंगाल में कुल 80 विधायकों में टीएमसी के 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया था इसकी अगुवाई ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। उनका दावा है कि अब उनके पास 64 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में राज्यसभा में टीएमसी के 13 सांसद थे। दो सांसदों के इस्तीफे के बाद अब वहां पर संख्याबल 11 का रह गया है।

सयानी घोष का नाम चौंकाने वाला

बागी सांसदों की सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सयानी घोष का है। ये वही सयानी घोष हैं जो पूरे विधानसभा चुनाव में भाजपा को पानी पी-पीकर कोस रही थीं। गाने गा-गा कर भाजपा पर वार कर रही थीं। इनकी रैलियों की भीड़ देखकर लोग इन्हें ममता बनर्जी का विकल्प मानने लगे थे, लेकिन अब वे ही बागी हो गई हैं।

ये है बागी सांसदों की लिस्ट

1.       काकोली घोष (बारासात)

2.       जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)

3.       खली उर रहमान (जंगीपुर)

4.       यूसुफ पठान, (बेहरामपुर)

5.       अबू ताहिर खान, (मुर्शिदाबाद)

6.       पार्थ भौमिक (बैरकपुर)

7.       बापी हलधर (मथुरापुर)

8.       सयोनी घोष (जादवपुर)

9.       माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)

10.    मिताली बाग (आरामबाग)

11.    दीपक अधिकारी (घाटल)

12.    कालीपद सोरेन (झालग्राम)

13.    जून मालिया (मेदिनीपुर)

14.    अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)

15.    डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)

16.    शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)

17.    असित कुमार मल (बोलपुर)

18.    शताब्दी रॉय (बीरभूम)

19.    रचना बनर्जी (हुगली)

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।