👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी में थे। पीएम ने करीब 2700 करोड़ रुपए की सौगात पुडुचेरी को दी। इस दौरान एक सभा को संबधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और डीएमके पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली में बैठे एक परिवार का एटीएम बना दिया था।
पीएम मोदी ने कहा कि जब डीएमके की बात आती है, तो आप तमिलनाडु में भी हो रहे घोटालों की लंबी सूची देख सकते हैं। कांग्रेस और डीएमके पुडुचेरी की विकास यात्रा में स्पीड ब्रेकर बन गए थे। अब, वही ताकतें फिर से सत्ता की भूखी हैं। क्या पुडुचेरी को भ्रष्टाचार और अपराध के उस दौर में वापस जाना चाहिए? मुझे यकीन है कि पुडुचेरी के लोग ऐसा नहीं चाहते।
पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे अच्छे कार्यों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह याद रखना भी जरूरी है कि पहले हालात कैसे थे। कांग्रेस–डीएमके शासन के दौरान पुडुचेरी के लोगों ने भारी कष्ट झेले। वे साल राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की तकलीफ से भरे थे। राशन की दुकान में चावल नहीं थे, सैलरी देर से मिलती थी, गुंडों और ड्रग माफिया का सड़कों पर राज था।



