कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की हाइड्रोजन बम फोड़ने की कोशिश, कहा- हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई 25 लाख वोटों की चोरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले अपना हाइड्रोजन बन फोड़ने की कोशिश की है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जो बोलना जा रहा हूं वो 100 प्रतिशत सच है। हम इस बार हरियाणा की बात करने जा रहे हैं। जैसा आप सभी जानते हैं कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की बात कही गई। इससे साफ पता चल रहा था कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करने जा रही है। कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया। पहली बार हरियाणा के इतिहास में पोस्टल बैलट के नतीजे फाइनल नतीजों से अलग रहे। अभी हम डाटा के साथ साबित करेंगे कि कैसे वोट चोरी हुई‘। जेन–जी को ये चोरी देखनी चाहिए।

एक ब्राजिलियन मॉडल ने 22 वोट डाले

इस दौरान राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाई। उन्होंने बताया कि ये महिला एक ब्राजिलियन मॉडल है। इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। इस महिला के कई नाम है। इस महिला ने स्वीटी, रश्मि, विमला और सुनीता नाम से 10 बूथों में वोट डाले। हरियाणा में ऐसे 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 22000 वोटों से हारी थी। ये वोट चोरी बूथ स्तर पर नहीं हुई। फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के आधार पर भी ये चोरी हुई है। वोटर लिस्ट में एक महिला ने 9 जगह वोट किए। वोट चोरी का ये ऑपरेशन सेंट्रेलाइजेशन था।खुद दी प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी

शिकायत की जांच में मिली भारी गड़बड़ी

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव को लेकर उन्हें कई शिकायतें मिली थीं और पार्टी ने मामले की गहन जांच–पड़ताल की। जांच में उन्हें भारी गड़बड़ी मिली। उन्होंने विशेष रूप से देश के युवा वर्ग, जेन Z को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका भविष्य का सवाल है और उन्हें इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।

हरियाणा के एग्जिट पोल का हवाला

राहुल गांधी ने हरियाणा के एग्जिट पोल का भी हवाला दिया और कहा कि उनमें कांग्रेस की जीत दिखाई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं और पार्टी की टीम ने पूरी व्यवस्था के साथ चुनाव की तैयारियां की थीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ किया था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं और हमारे पास सारी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिखाया गया था और सभी पोल यही संकेत दे रहे थे। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल वोट और वास्तविक वोटों में बड़ा अंतर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।