👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को फिर से पार्टी से निकाला
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
- उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी खुलासा: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर
- उत्तरप्रदेश; माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी
0:00 left
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में शव क्षत–विक्षत हो गया। ये सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए आए थे।

बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन चुनार पर सुबह सवा नौ बजे यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रहे कालका मेल की चपेट में आ गए। सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। हादसे के बाद शवों को रेलवे लाइन से हटाकर शिनाख्त कराया गया। इसमें सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र के शवों की शिनाख्त हुई है। अब तक छह लोगों के ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हादसे को लेकर शोक जताया।



